रागी क्रांति के कारण गुमला को मिला है प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड

Share The News

Shabina abtaknews.live

झारखंड का गुमला जिला मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थ को लेकर क्रांति के लिए जाना जा रहा है .रागी से बना हुआ लड्डू भुजिया और आटा का उत्पादन यहां से शुरू हुआ है. यह एक नए प्रकार का इनोवेशन है यही कारण है कि वर्ष 2023 के सिविल सर्विस डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में गुमला के डिप्टी कमिश्नर सुशांत गौरव को प्रधानमंत्री ने लोक प्रशासन प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड दिया है. पहली बार झारखंड के जिले को यह अवार्ड मिला है .रागी प्रसंस्करण केंद्र का संचालन सिर्फ महिलाएं करती है .रागी की खेती राष्ट्रीय बीज निगम के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के खरीद के साथ शुरू हुई है शुरू में 1600 एकड़ में रागी की खेती की गई जो अब बढ़कर 3600 acre हो गई है. इसमें 300% तक का मुनाफा हुआ है. जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी से उम्मीद की गई है कि वे आगे भी ऐसी ही सफलता के लिए काम करते रहेंग. भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय के तहत महात्मा गांधी नेशनल fellow अविनाश कुमार ने हावर्ड बिजनेस स्कूल में केस स्टडी खोजने दीया था. उन्होंने कहा कि संस्थान गुमला मॉडल पर एक केस स्टडी कर रहा है इसे अंतरराष्ट्रीय बिजनेस स्कूल में भी प्रसारित किया जाएगा.

वर्ष 2006 से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी. उसके बाद क्रमशः वर्ष 2020 एवं 2021 में इसमें सुधार किया गया केंद्र सरकार की योजना को धरातल पर कौन सा जिला बेहतर तरीके से दिखाता है इसी के आधार पर जिला का चयन किया जाता है .


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *