Nitusingh jharkhand aajtak in
रांची में जिलादेश संख्या 880/ 2025 के द्वारा कई थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया है. जिसमें पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह को थाना प्रभारी खलारी से हटकर पुलिस केंद्र रांची में रखा गया है .वहीं जयदीप टोप्पो को जो थाना प्रभारी डोरंडा में थे उन्हें थाना प्रभारी खलारी बनाया गया है .कुलदीप कुमार को थाना प्रभारी सदर से हटकर थाना प्रभारी डोरंडा रखा गया है. रंजीत कुमार सिंह को पुलिस केंद्र रांची से लाकर थाना प्रभारी सदर में स्थापित किया गया है. अभय कुमार को नामकुम थाना से थाना प्रभारी पिठौरिया एवं मनीष कुमार को बेड़ो थाना से थाना प्रभारी इटकी थाना रखा गया है.अभिषेक कुमार को थाना प्रभारी इटकी से सुखदेव नगर थाना में स्थापित किया गया है.