Neelam Singh abtaknews.live
झारखंड सरकार ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले राज्य के एससी एवं एसटी छात्र-छात्राओं को आगे की तैयारी के लिए ₹100000 की सहायता राशि देने का फैसला किया है .इसके लिए कल्याण विभाग ने आवेदन मांगा है .7 जनवरी तक आवेदन जमा करना है. आदिवासी कल्याण विभाग ने कहा है कि पीटी पास करने के बाद मुख्यमंत्री एसटी एससी सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ दिया जाएगा लेकिन इसके लिए विद्यार्थियों को झारखंड से इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन करना जरूरी है. इनकी income ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए. अगर कोई विद्यार्थी राज्य केंद्र सरकार के स्तर से सिविल सेवा परीक्षा के लिए संचालित कोचिंग का लाभ ले रहे हैं तो उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा. आवेदक को आवेदन आदिवासी कल्याण आयुक्त का कार्यालय कल्याण बिहार रोड मोराबादी रांची के पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेजना है इसे हाथों-हाथ भी जमा कर सकते हैं.