मोबाइल फोन की बिक्री 60% तक गिरेगी दाम काफी घट जाएंगे- कोरोना महामारी के चलते भारत में मोबाइल फोन बाजार का कारोबार काफी सुस्त हो गया है साल 2019 में स्मार्टफोन कारोबार का हिस्सा 16% अब यह 9% से भी कम हो गया है .

लॉक डाउन के चलते बिक्री में भारी गिरावट हुई है इस मुश्किल से मोबाइल कंपनी प्रभावित हो रही है दुकानदारों की बिक्री भी घट रही है इसलिए जानकार मानते हैं कि सस्ते ऑफर मिलना शुरू हो सकते हैं और स्मार्टफोन के दाम काफी गिर जाएंगे।

हालांकि भारत की सरकार ने पिछले महीने ही देश में मोबाइल और उसके कंपोनेंट बनाने वाली देसी कंपनी के लिए 41 हजार करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान किया है सरकार द्वारा मेक इन इंडिया अभियान के तहत देसी मोबाइल कंपनी को चार से 6% इंसेंटिव भी देगी