मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए राज्य भर में विषयवार शिक्षकों का समूह बनाया जाएगा।
राज्य में प्रखंड स्तर पर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को जिस भी विषय में समस्या होगी वह अपनी समस्या इन शिक्षकों से पूछ सकते है । स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी जिला पदाधिकारी तथा शिक्षा अधीक्षकों को को इस विषय पर निर्देश जारी कर दिया है । इसमें सभी विषयों के शिक्षक होंगे शिक्षकों का समूह डीइओ तथा डीएसइ द्वारा बनाया जाएगा। इसमें शिक्षकों का नाम ,मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप नंबर पर दिया जाएगा।छात्र छात्राओं को इसके लिए वीडियो कॉल की सुविधा दी जाएगी परीक्षा के समय को ध्यान में रखते हुए अगले 3 महीने तक जिस विद्यालय में एक विषय के 2 शिक्षक होंगे उन्हें दूसरे स्कूलों में भेजा जाएगा जहां पर उस विषय के शिक्षक उपलब्ध नहीं होंगे स्कूल से संबंधित शिक्षक मार्च से अपने स्कूल में वापस जा सकेंगे।