रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद सिद्धू कानू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुँचे एवं वहाँ आयोजित जनता दरबार में लोगों का संबोधन किया और कहा कि आज मैं मुख्यमंत्री बना हूं तो आप सभी लोगों ने मिलकर मुझे इस पद पर बैठाया है।

उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मैं एक मुख्यमंत्री की तरह नहीं बल्कि आपका भाई ,बंधु ,बेटा एवं मित्र बनकर काम करूंगा और कहा कि किसान, पारा शिक्षक, रसोईया ,सेविका ,सहायिका सभी की निगाहें हम पर हैं।

मैं चाहता हूं कि आप सभी संयम रखें और हमें हमारा सहयोग करें सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी संताल परगना का पहला दौर था। सभा संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार को भी खत्म करेंगे इस मौके पर उन्होंने 8301 लाभुकों के बीच 11808.90 लाख की परिसंपत्ति भी बांटी।