एनआरसी के विरोध में आज मानगो में मुस्लिम समुदाय द्वारा प्रेस वार्ता हुई जिसमें शरीफ ने बताया कि सरकार ने लोगों को एनआरसी लागू करके जनता को उलझाने का काम किया है।

उन्होंने सारे सेक्युलर पार्टी से जवाब माँगा है खासकर कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के बारे में उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सारे गली- मोहल्ले में मुस्लिम एवं अल्पसंख्यक समुदाय का वोट मांग रहे थे परंतु अब उन्होंने चुप्पी साध ली है उन्होंने उनसे जवाब मांगा है ।