Nitusingh jharkhand aajtak in
ममता कुलकर्णी को छोड़ना पड़ा किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर का पद विवादों में घिरने के बाद ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया ।उन्होंने कहा कि किन्नर अखाड़े या दो अखाड़े में मेरे महामंडलेश्वर पद को लेकर काफी समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 25 साल से साध्वी थी और साध्वी ही रहेंगे। गौरतलब है कि हाल में ही ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर पद दिया गया था। जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया था कि वह पूर्व में जिस प्रकार से फिल्मी दुनिया में आने के बाद तस्वीर खींचती थी और चीज वायरल होती थी। क्या ऐसे लोगों को महामण्डलेश्वर बनाया जा सकता है ।इसे लेकर विवाद होने के बाद ममता कुलकर्णी कुछ दिनों के लिए मीडिया से दूर हो गई थी अब उन्होंने सामने आकर कहा है कि वे स्वयं इस पद से इस्तीफा दे रही है