राज्य में मदरसों के शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली तैयार की जा रही है जिसके बाद मदरसों में शिक्षकों की नियुक्ति सेवा नियमावली के अनुसार होगी इसके लिए नियमावली तैयार कर जैक ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को भेज दी गई है।

बता दे कि इसमें शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का प्रावधान बनाया गया है जिसमें प्रबंध समिति के साथ सरकार के भी लोग शामिल होंगे एवं इसमें मैट्रिक, इंटर व स्नातक के अंकों के आधार पर नियुक्ति की जाएगी एवं इनके सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष होगी।