vinay singh vinayiasacademy.com
भारत की स्मार्ट बॉर्डर योजना क्या है?
भारत की कुल अंतर्राष्ट्रीय सीमा कितनी है और वह किन देशों के साथ है? अगर स्मार्ट बॉर्डर योजना लागू होती है तो अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन रडार और एआई कैमरा से 24 घंटे निगरानी होगी जिससे कि घुसपैठ की हर कोशिश नाकाम हो जाएगा। रियल टाइम अलर्ट से सुरक्षा बलों को तुरंत जानकारी हो जाएगी। दुर्गम क्षेत्र में जवान का जोखिम कम हो जाएगा। भारत के कुल स्थलीय अंतर्राष्ट्रीय सीमा 15106.7 km है जो पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार और अफगानिस्तान से लगती है। विशाल और दुर्गम इलाके पहाड़, जंगल और नदी में मानवीय गश्त एक चुनौतीपूर्ण है। घुसपैठ, सीमा पार आतंकवाद और हथियार ड्रग की तस्करी रोकने की सीमा सुरक्षा बल को सशक्त बनाने के लिए आधुनिक तकनीक जरूरी हो गया है। 25 बटालियन के साथ आज 2.70 लाख लाख कर्मी के साथ भारतीय सुरक्षा बल विश्व का सबसे बड़ा संस्थान बन गया।