भारत जल्द ही उन देशों में शामिल हो जाएगा जो सबसे स्वच्छ पेट्रोल-डीजल का उपयोग करते हैं बता दें कि भारत ने मात्र तीन साल में बीएस-4 से बीएस-6 तक पहुँचने कि उपलब्धि हासिल की है । भारत जल्द ही देश के हर कोने में अनुकूल पेट्रोल-डीजल की सप्लाई शुरू करेगा। गौरतलब है कि दिल्ली में 2018 से अनुकूल पेट्रोल-डीजल का सप्लाई शुरू कर दिया गया है पूरे भारत में 1 अप्रैल 2020 से स्वच्छ पेट्रोल-डीजल सभी पेट्रोल पंप पर मिलेगा ।

इसे तैयार करने में सरकार ने 35000 करोड रुपए खर्च किए हैं बता दें कि अनुकूल फ्यूल के उपयोग से पेट्रोल वाले कार में नाइट्रोजन ऑक्साइड की उत्सर्जन 25% तक कम होगी एवं डीजल वाली कार में नाइट्रोजन ऑक्साइड के उत्सर्जन को 70% तक कम किया जा सकता है.