भारत में व्हाट्सएप पे हुआ लॉंच-
व्हाट्सएप पे एक यूपीआई बेस्ट सर्विस है इसकी मदद से व्हाट्सएप यूजर्स चैटिंग या फोटो भेज सकते थे परंतु व्हाट्सएप पे लॉन्च होने के बाद आप व्हाट्सएप से पैसे भी भेज सकते हैं । बता दें कि इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा और यह व्हाट्सएप पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यूपीएस सिस्टम के तहत काम करेगा जैसे कि पेटीएम, फोन पे एवं गूगल पे से किया जाता है। बता दें कि भारत में लगभग 40 करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स है परंतु फिलहाल 2 करोड़ यूजर्स ही इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।
बता दें कि यह 10 भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएगी तथा एक दिन में 100000 तक के ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं
के साथ ही व्हाट्सएप द्वारा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक ,एसबीआई, एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी किया गया है हालाकी इस बैंक में अगर यूजर का अकाउंट नहीं भी है तब भी वह पैसे ट्रांसफर आसानी से कर पाएंगे।