भारत में ठगी के चार बड़े शहर कौन से नए आंकड़े में आए हैं

Share The News

vinay singh vinayiasacademy.com

भारत में ठगी का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट किसे घोषित किया गया है? क्या भी इसमें आता है ?
पूरे देश में साइबर फ्रॉड के मामले में लगातार बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल के ताजा आंकड़े के मुताबिक साइबर ठगी के मामले में हरियाणा का नूंह जिला देश में सबसे ऊपर है। इसके बाद झारखंड का देवघर, बिहार का नवादा और यूपी का गौतम बुद्धनगर टॉप 5 में शामिल है। आंकड़ों में यह भी सामने आया है कि राजस्थान के 4 जिले देश के टॉप 20 साइबर ठगी और स्पोर्ट में आए हैं .जिसमें अलवर देश में चौथे नंबर पर है। वहीं जयपुर भी टॉप 20 में 16वें स्थान पर है। मई में राजस्थान में कुल 5507 सक्रिय साइबर ठगों का लोकेशन ट्रैक हुआ है। प्रदेश के 20 जिले में रोजाना 45 से ज्यादा सक्रिय ठग मिले हैं। इसमें अलवर, खैरथल, तिजारा, डीग, जयपुर, सवाई माधोपुर जयपुर, ग्रामीण और बाड़मेर शामिल हैं।
अब आपको बता दें कि सायबर ठगी के आरोपी को कैसे पकड़ा जाता है।देश भर में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज होने पर पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर और डिजिटल डिटेल्स भारत सरकार के आई 4 सी सिस्टम पर अपलोड करते हैं।इसके बाद प्रतिबिंब पोर्टल पर लोकेशन और एक्टिविटी ट्रैक होती है, जिससे राज्यों की पुलिस अपने क्षेत्र में सक्रिय ठगों के खिलाफ कार्रवाई करती है


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *