भारत-पाकिस्तान मैच के रद्द होने की संभावना

Share The News

ऑस्ट्रेलिया में आठवें T-20 WC का आगाज हो चुका है. आयोजन का सबसे रोचक व अकर्षक मुकाबला 23 अक्टूबर को होना है. इस दिन भारत व पाकिस्तान के बीच महामुकाबला है. दोनों देशों के साथ ही दुनिया भर क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस मुकाबले पर है. मगर क्रिकेट प्रेमियों को तगड़ा झटका लग सकता है, इस दिन मेलबर्न में भारी बारिश के आसार है. भारी बारिश होने पर मैच का रद्द भी हो सकता है.इस महामुकाबले से सारे टिकट बिक चुके हैं. स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सुबह में 85 फीसदी, शाम में 75 फीसदी और रात में 76 फीसदी बारिश की संभावना है. मेलबर्न में 23 अक्तूबर को दिन में 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं, रात में इसकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. स्थानीय समय के अनुसार शाम सात बजे से मुकाबला शुरू होगा. हालांकि, आयोजक हर परिस्थिति के लिए तैयार है, यदि शाम के बाद बारिश नहीं होती है तो मुकाबला करवाया भी जा सकता है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *