बिरसा नगर में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ीनुमा घर में लगी आग 500000 का नुकसान
बिरसानगर जोन नंबर दो स्थित एक झोपड़ीनुमा घर में मंगलवार की रात 8:00 बजे आग लग गई इससे घर में रखे सामान व कपड़े राख हो गए सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की 2 गाड़ियों मैं आग पर काबू पाया घर के मालिक रघुवर ने बताया कि आगजनी में लगभग ₹500000 का नुकसान हुआ है।