बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले आवास को लेकर 2 दिनों से जमीन के समतल बनाने का कार्य किया जा रहा है। बता दे कि झारखंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की टीम द्वारा बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य कराया जा रहा है हांलाकि किसी तरह का विरोध ना होने के कारण वहां से पुलिस बलों को हटा दिया गया है वही दुसरी तरफ प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य शुरू होने से वहां के स्थानीय लोग डरे हुए हैं।

स्थानीय लोगों को डर है कि कहीं उनके आवास को निशाना बना दिया जाए। बता दें कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाने के लिए चिन्हित किए गए आवास को तोड़ा गया था पर स्थानीय लोगों ने उसका विरोध किया तो आसपास के कुछ मकानों को छोड़ दिया गया था।