झारखंड बिजली वितरण निगम में जल्द ही 3000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी बता दें कि मैन पावर की कमी को देखते हुए यह नई नियुक्ति करने का फैसला लिया गया है जिसमें करीब 2000 लाइनमैन तथा 1000 कनिय अभियंता के पद शामिल है।

गौरतलब है कि कनीय अभियंता एवं लाइनमैन की कमी के कारण कुछ इलाकों में लंबे समय तक का सेट डाउन लिया जाता है । इससे लोगों को काफी परेशानी होती है लोगों को परेशानी ना हो और लाइन खराब होने के बाद तत्काल रिपेयरिंग सुचारू रूप से चल सके इसलिए लाइनमैन की नियुक्ति की जाएगी।