Beauty Tips: बढ़ती गर्मी से चली गई है स्किन की रौनक, अपनाएं ये घरेलू उपाय स्किन करेगी ग्लो
Beauty Tips: गर्मियों में अधिक तापमान और चिलचिलाती धूप बालों और स्किन को नुकसान पहुंचा रही है. तो भूलकर भी गर्मियों के मौसम को हल्के में न लें, इस दौरान स्किन पर होने वाली समस्याओं को नजरअंदाज करने पर वो समस्या पर्मानेंट भी हो सकती है
गर्मियों में अधिक तापमान और चिलचिलाती धूप बालों और स्किन को नुकसान पहुंचा रही है. तो भूलकर भी गर्मियों के मौसम को हल्के में न लें, इस दौरान स्किन पर होने वाली समस्याओं को नजरअंदाज करने पर वो समस्या पर्मानेंट भी हो सकती है. जैसे इस दौरान होने वाली टैनिंग हमेशा आपकी स्किन पर बनी रह सकती है. तेज सूरज की किरणें, बढ़ती धूल और प्रदूषण से त्वचा को कोमल बनाए रखना बेहद मुश्किल हो जाता है. ऐसे में गर्मियों में हमारी त्वचा को सबसे ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. वहीं स्किन एक्सपर्ट्स बताते हैं कि गर्मियों में अगर आप सही स्किन केयर रूटीन अपनाते हैं, तो त्वचा को हेल्दी और स्वस्थ रख सकते हैं.
गर्मी में मुंहासे नहीं छोड़ते पीछा
इस गर्मी के सीजन में ऑइली त्वचा और ज्यादा ऑइली हो जाती है और शुष्क त्वचा और भी रूखी और खुरदुरी हो जाती है. वहीं मुंहासे भी आपका साथ नहीं छोड़ते है. त्वचा एक्सपर्ट्स के अनुसार चिलचिलाती गर्मी, धूप और प्रदूषण के कारण त्वचा सुस्त और थकी हुई दिखती है. पसीने और तेल के जमाव को हटाने के लिए गर्मियों के दौरान त्वचा की सफाई बेहद महत्वपूर्ण होती है. इस बढ़ती गर्मी के दिनों में आप अपनी त्वचा की देखभाल कुछ इस प्रकार कर सकते हैं.
गुलाब जल स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए गुलाब जल बेहद फायदेमंद है. गुलाब का इस्तेमाल स्किन की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है. स्किन को टोन्ड और मॉइश्चराइज करने के लिए गुलाब जल एक हेल्दी विकल्प है. गुलाब जल से स्किन पर काले धब्बे की समस्या दूर होती है और आपकी स्किन सॉफ्ट होती है. इस मौसम में गुलाब जल से आप चेहरे को साफ भी कर सकते हैं.
खीरा और एलोवेरा
खीरा और एलोवेरा दोनों ही त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि दोनों आसानी से मिल भी जाते हैं. आज कल हर घर में लोग एलोवेरा लगाकर रखते हैं. खीरे का पेस्ट बना लें और इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर मिला लें. इसमें 1 चम्मच नींबू का रस भी मिला लें. इसमें 1 चम्मच नींबू का रस भी मिला लें. चेहरे पर लगाएं और सूखने दें. बाद में धो लें. यह पैक एंटी-एजिंग का काम करता है.
वाटरमेलन फेस पैक
बेहद हाइड्रेट फलों में से एक तरबूज को स्किन केयर में भी बेस्ट माना जाता है. इसका फेस पैक बनाने के लिए तरबूज के बीज निकालकर इसे मैश कर लें. आप चाहे तो इसमें गुलाब जल भी मिला सकते है या फिर इसे सीधे भी चेहरे पर लगा सकते है. इसे फेस पैक की तरह यूज करने से स्किन में नमी बनी रहेगी, साथ ही ग्लो भी करेगी.
मुल्तानी मिट्टी पैक
पिंपल्स को दूर करने में मददगार मुल्तानी मिट्टी का पैक बनाने के लिए आपको शहद की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए दो से तीन चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें एक चम्मच शहद मिला लें. इस पैक को चेहरे पर लगा लें और सूखने दें. पैक सूख जाने के बाद इसे नॉर्मल पानी से ही रिमूव कर लें. इस पैक को गर्मी में दो बार लगाएं.
स्किन के लिए फायदेमंद नारियल का तेल
गर्मियों के दिन में स्किन को रूखेपन और खुजली की समस्या से बचाने के लिए नहाने से पहले नारियल के तेल से मसाज करना चाहिए. नारियल के तेल में कूलिंग इफेक्ट होता है और ये गर्मी के मौसम में स्किन में नमी बनाए रखने का भी काम करता है, क्योंकि नारियल तेल का नेचर ठंडक पहुंचाने वाला होता है. खास बात ये भी है कि नारियल का तेल स्किन पर भारीपन महसूस नहीं करवाता और स्किन के लिए भी हेल्दी माना जाता है.