राज्य सरकार ने स्कूल खोलने पर ट्यूशन फीस नही लेने का आदेश जारी किया है बावजूद इसके कई स्कूलों में शुल्क की बढ़ोतरी की गई है एवं ट्यूशन फीस जमा करने का नोटिस भी देना शुरू कर दिया है ।

रांची के अधिकतर स्कूलों में अभिभावकों को नहीं बताया जा रहा है कि फीस बढ़ाई गई है या नहीं बढ़ाई गई है एवं फीस को लेकर स्कूलों में कोई पारदर्शिता नहीं है। जिसके बाद स्कूल मनमाने ढंग से इसकी नोटिस अभिभावकों को भेज रही है और कुछ स्कूलों ने ट्यूशन फीस में भी बढ़ोतरी कर दी है और अभिभावकों पर बढ़ी हुई फीस देने पर दबाव बनाया जा रहा है।