प्राइवेट स्कूलों में फीस देने के मामले को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका

Share The News

राज्य के सभी प्राइवेट स्कूलों में फीस की राशि तय करने के लिए झारखंड एजुकेशन ट्रिब्यूनल ने जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया है। बता दे की लॉकडाउन के कारण प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस लिए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। जिसके अंतर्गत बताया गया है कि लॉकडाउन के कारण कई लोगों का रोजगार बंद हो गया है।

जिसके कारण उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है तथा साथ ही स्कूलों में क्लास नहीं ली जा रही है इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस की लगातार मांग की जा रही है ।बता दें कि पिछले दिनों यह मामला शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पास गया था जिसके बाद उन्होंने बैठक की थी परंतु इसमें कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है जबकि प्राइवेट स्कूलों द्वारा यह कहा गया है कि फीस चुकाने की अवधि अगस्त तक दी गई है की अवधि में भी फीस लेंगे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *