प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई

Share The News

आए दिन हो रहे दुर्घटना को लेकर रविवार को झामुमो के प्रतिनिधिमंडल प्रदीप गुहा के नेतृत्व में विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात कर इस बारे में बात की गई है जिसमें टाटा मोटर्स, टेल्को प्रबंधन इत्यादि कंपनी भारी वाहनों को बीच रोड पर खड़ा कर छोड़ देते हैं जिस वजह से दुर्घटना अधिक हो रही है ।

और कंपनी प्रबंधन द्वारा किसी भी तरह का मुआवजा मृतक के परिजनों को नहीं दिया जा रहा है। बताया गया कि इस संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम और मुख्यमंत्री को 30 दिसंबर को ज्ञापन सौंपा गया था

और ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधकों के प्रतिनिधियों से मिलकर यह भी कहा कि अगर कोई भी भारी वाहन सड़क पर खड़ी दिखेगी तो वे उसके टायर का हवा निकाल देंगे परंतु प्रशासन की तरफ से कोई भी कार्यवाही नहीं होने के कारण रविवार को झामुमो के कुछ लोगों ने इसके विरोध में सड़क पर खड़ी ट्रकों की हवा निकाल दी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *