जेपीएससी द्वारा छठी सिविल सेवा में चयनित 143 प्रशासनिक सेवा के उम्मीदवार की नियुक्ति से पूर्व शैक्षणिक/जाति /आवासीय प्रमाण पत्रों का सत्यापन 6 जुलाई से शुरू होगा।

बता दें कि सत्यापन का काम प्रोजेक्ट भवन में दो पाली में किया जाएगा ।

इस संदर्भ में कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है एवं 143 उम्मीदवारों की सूची झारखंड सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है । सत्यापन का कार्य 9 जुलाई तक चलेगा ।