Q. बहुउद्देशीय प्रकाश पुंज और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उद्यान का निर्माण कहां किया गया है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा किया गया है?
Ans- बहुउद्देशीय प्रकाश पुंज और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उद्यान का निर्माण पटना में किया गया है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा किया गया है। इस उद्यान के निर्माण में 58 करोड़ की लागत का आवंटन किया गया है। 10 एकड़ की विस्तृत भू-भाग में 7045 वर्ग मीटर में निर्मित प्रकाश पुंज, 685 वर्ग मीटर का सभागार बनाया गया है इसके साथ ही 110 मीटर लंबा और 9.8 मीटर ऊंचा आकाशीय पुल भी निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है।
Q. राज्य में पहली बार किस सरकारी अस्पताल में स्पर्म कार्य प्रिजर्वेशन की सुविधा शुरू की गई है?
Ans-IGIMS के रीप्रोडक्टिव मेडिसिन विभाग ने इनफर्टिलिटी से पीड़ित दंपतियों के लिए यह सुविधा शुरू की है। इसके साथ ही वैसे लोग स्पर्म प्रिजर्व करा सकते हैं जो देश से बाहर रहते हैं और बहुत कम समय के लिए यहां आते हैं या फिर कैंसर से पीड़ित व्यक्ति जब कीमोथेरेपी करवाते हैं तो उनके इस फॉर्म खराब होने की संभावना ज्यादा होती है तो वैसे व्यक्ति भी इस प्रक्रिया को करा सकते हैं।
Q. कोरोना काल में बिहार की सक्रियता को राष्ट्रीय स्तर पर किस संस्था ने अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया है?
Ans- इलेट्स
Q. केंद्र सरकार ने प्रवासी कौशल विकास योजना के तहत बिहार के कितने जिलों में प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मंजूरी दी है?
Ans- बिहार के 23 जिलों में प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मंजूरी सरकार द्वारा दी गई है। जितने भी प्रवासी बाहर से आए हैं उन्हें उनके स्किल के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Q. बिहार कैंडर के आईएएस ऑफिसर राजेश भूषण को किस केंद्रीय मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है?
Ans- बिहार कैडर के आईएएस ऑफिसर राजेश भूषण को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

Q. कौन सी संस्था बिहार के 2 शहरों में 500 – 500 बेड के टेंट सिटी कोविड-19 हॉस्पिटल बनाएगी?
Ans-डीआरडीओ बिहार के 2 शहरों में 19 हॉस्पिटल बनाएगी। इस संस्था के चेयरमैन है डॉक्टर जी सतीश रेड्डी। डीआरडीओ का गठन 1958 में किया गया था। पटना और मुजफ्फरपुर वे दो शहर है जहां यह टेंट सिटी कोविड-19 हॉस्पिटल बनाई जाएगी।
Q. दक्षिण भारत की कौन सी मंदिर बिहार के छपरा जिले में एक विशाल मंदिर बनाएगी?
Ans-दक्षिण भारत की तिरुपति बालाजी मंदिर बिहार के छपरा जिले में एक विशाल मंदिर बनाएगी। सोनपुर में इस प्रसिद्ध मंदिर का निर्माण होगा।
Q. डॉक्टर वाई के प्रजाति पटना के किस प्रोफेसर के साथ मिलकर एक ऐसे चिपका इजाद किए हैं जो सिर्फ 10 मिनट में डीएनए में संक्रमण का पता लगा लेगा?
Ans-डॉक्टर जेबी मौर्य।
Q. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नवंबर तक मुफ्त अनाज वितरण करने के लिए कितना मेट्रिक टन अनाज बिहार को आवंटन किया गया है?
Ans- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नवंबर तक मुफ्त अनाज वितरण करने के लिए 21.77 मैट्रिक टन अनाज बिहार को आवंटन किया गया है।