प्रदूषण फैलाने वाली दो फैक्ट्रियों में लगा ताला।
मानगो में प्रदूषण फैलाने के आरोप में दो कंपनियों को बंद कर दिया गया है कंपनियों में ताला लग चुका है एसडीओ नितेश कुमार सिंह ने लोगों की शिकायत पर या कार्रवाई की है। जांच के दौरान एसडीओ ने दोनों कंपनी मालिक से प्रदूषण उद्योग विभाग की अनुमति की कागजात मांगा जिससे संचालक नहीं प्रस्तुत कर सके इसके बाद दोनों कंपनियों को अगले आदेश तक बंद रखने को कहा गया है स्थानीय लोगों ने एसडीओ से शिकायत की थी कि जाकिर नगर रोड नंबर 17 में प्लास्टिक बोतल समेत अन्य सामान की कटिंग की जा रही है वही आजाद नगर में एम खान ने टायर रिसोल की फैक्ट्री लगा रखी है। फैक्ट्री से हमेशा धुआं उठता है और दुर्गंध आती है इससे पर्यावरण भी प्रदूषित होता है एसडीओ ने निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के साथ दोनों स्थानों की जांच की जांच में बिना अनुमति कार्य करने और प्रदूषण फैलाने के आरोप में कंपनियों को बंद कराया गया। लोगों का कहना था कि प्लास्टिक के टुकड़े करने टायर रिसोल करने के लिए मशीनों वाली वर्कशॉप बनी है।