पीसीएस इंटरव्यू में पूछे गए अधिकतर प्रश्न कोरोना से संबंधित

Share The News

लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2018 की मुख्य परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का इंटरव्यू शुरू हो चुका है। बता दे कि इंटरव्यू के लिए 5 बोर्ड बनाए गए हैं एक बोर्ड में 4 सदस्य शामिल थे। बता दें कि इस बार साक्षात्कार में सबसे अधिक प्रश्न कोरोना पूछे गए एवं इसके अलावा लॉकडाउन और मुस्लिम पर्सनल लॉ से भी प्रश्न पूछे गए हैं।


बता दें कि इन सबके अलावा इसमें कानपुर एनकाउंटर पर भी प्रश्न पूछे गए जिसमें पूछा गया कि एनकाउंटर का सच क्या है?
लॉकडाउन पर मुख्य प्रश्न पूछे गए जिसमें- लॉकडाउन किस प्रावधान के तहत लागू किया गया?
लॉक डाउन का पर्यावरण पर प्रभाव बताएं?
लॉकडाउन में क्या खोया क्या पाया? इत्यादि।
कोरोना से संबंधित प्रश्न में यह पूछा गया कि कोरोना को रोकने में सरकार के प्रयासों का उल्लेख करें ।
कोरोना को अभी तक कंट्रोल क्यों नहीं किया जा सका है ?
कोरोना रोकने में आपका क्या सहयोग है?
भारत में वैक्सीन किस स्टेज पर है? वैक्सीन बनाने में कितने समय लगते हैं? इसके सभी स्टेज के बारे में बताइए।
कोरोना डेथ रेट क्या है ?
एसडीएम बनकर आप कैसे कंट्रोल करेंगे। इत्यादि प्रश्न पूछे गए हैं।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *