पीजीटी शिक्षकों के प्रान नंबर अपडेशन का कार्य हुआ पूरा

Share The News

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) शिक्षकों के प्रान नंबर अपडेशन का कार्य पूरा हो चुका है और उन्हें वेतन मिलने का रास्ताभी साफ हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 80 पीजीटी शिक्षकों का प्रमाण पत्र की जांच के बाद इसे वेतन से जुड़ी फाइल को आगे बढ़ा दिया है पिछले साल नवंबर में पीजीटी के 121 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया की गई थी जिसके बाद महीनो से लंबित कार्य को सितंबर में आए नए जिला शिक्षा पदाधिकारी के पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने इस कार्य को आगे बढ़ाया और जो भी अपलोड किए गए त्रुटि के सामने आने के बाद उसे दोबारा से वेरीफाई कराया गया जिसके बाद कर्मचारी को पहचान नंबर जारी करा दिया गया इस साल के आखिरी तक या अगले साल जनवरी से शिक्षकों को वेतन मिलने लगेगा और उन्हें प्रारंभ में एरियर के तौर पर शेष राशि किस्तों में उपलब्ध कराई जाएगी सितंबर में बहाल हुए टीजीटी के शिक्षकों को भी अगले साल से वेतन मिलने के आसार है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *