पंचायत सचिव प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों द्वारा किए गए मार्च पर लाठीचार्ज के मामले में डीजीपी ने जांच का आदेश जारी किया है बता दें कि इस आदेश के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है इस पूरी जांच में वीडियो फुटेज एवं घायल हुए छात्र के फोटोग्राफ के आधार पर जांच शुरू की गई है एवं जल्द ही इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी को दे दी जाएगी.
गौरतलब है कि अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर राजभवन मार्च कर रहे कर रहे थे जिसके बाद पुलिस ने रोकना चाहा परंतु जब अभ्यर्थियों ने रोकने से इनकार किया तो पुलिस ने इन पर लाठीचार्ज कर दिया जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई जिसमें महिलाओं को भी महिलाओं के साथ कुछ अन्य अभ्यर्थियों को भी चोट लगी और वह घायल हो गए.