निश्चांत कुमार ने 2025 JPSC परीक्षा में हासिल किया 34वाँ रैंक, बनी नई प्रेरणा

Share The News

रांची। 2025 की झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा के परिणामों में निश्चांत कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से 34वाँ रैंक हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। निश्चांत की इस सफलता से उनके परिवार, दोस्तों और शिक्षकों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में गर्व की लहर दौड़ गई है। निश्चांत ने अपनी तैयारी में अनुशासन, धैर्य और निरंतरता को आधार बनाया। वे मानते हैं कि “सफलता रातों-रात नहीं मिलती, इसके लिए लगातार मेहनत और धैर्य जरूरी होता है।”उनकी उपलब्धि से यह साबित होता है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *