जमशेदपुर में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार अभियान तेज हो चुका है जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है वैसे वैसे लगातार वहां भाजपा एवं निर्दलीय सरयू राय की जोर शोर से रैलियां शुरू हो चुकी है । आज निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने बुधवार को जोरदार रैली की। रैली में काफी लोगों ने भाग लिया । यह रैली एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से निकाली गई । बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव भी सरयू राय के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।