नियुक्ति में 10-15 साल से कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को दी जाएगी प्राथमिकता।

Share The News

स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को सर्किट हाउस में बैठक की जिसमें उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति में जो 10 से 15 साल से कार्य कर रहे अस्थायी लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी व अनुबंध पर हो रहे काम में कमी लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को विभाग के अधिकारियों के विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं को डिस्प्ले में दिखाया जाएगा इसके साथ ही एक्सपायरी डेट एवं उसकी मात्रा दिखाई जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि 10 से 12 दिनों के अंदर एमजीएम अस्पताल में संचालन कमेटी बनेगी जिसमें सुधार देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी विधानसभा में एक लोगों ने 100 राशन कार्ड बनवा कर रखे हैं जिनके पास 4 तल्ला मकान है एवं वाहन है वह भी लाल कार्ड बनवाया हुए हैं। 15 दिनों में इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है क्योंकि उन्होंने कहा है कि जरूरतमंदों को इसका लाभ दिया जाएगा साथ ही साथ उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा जिसमें अगर कोई भी व्यक्ति लाइसेंस या किसी कार्य को करने के लिए पैसे मांगता है तो उस पर कॉल कर जानकारी दें उस पर कार्यवाही की जाएगी।
विधवा पेंशन, राशन कार्ड को 15 दिनों में बनाने की शुरूआत करने की बात कही है। विधवा महिलाओं व गरीबों को सिलाई मशीन, स्वेटर बनाने, वाली मशीन बत्ती बनाने वाली दिया जाएगा।
स्कूलों के क्या-क्या कमी है? इसकी समीक्षा कर 15 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *