नए साल पर देश को 461 एकलव्य विद्यालय का तोहफा

Share The News

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को खरसावां शहीद वेदी पर फूल चढ़ाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि 70 साल में अब तक ढाई सौ एकलव्य स्कूल खोले गए हैं इस वर्ष बच्चों के लिए देश में 461 एकलव्य स्कूल खोला जाएगा. इसमें पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की खेलने की भी सुविधा प्रदान की जाएगी उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रालय द्वारा दी गई राशि विद्यार्थियों को उनके खाते में ऑनलाइन छात्रवृत्ति भेजी जाएगी.


नागरिकता कानून के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि नागरिकता कानून से किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है इसमें किसी भी जाति संप्रदाय या धर्म का अहित नहीं होने वाला है कुछ लोग इस नागरिकता कानून पर भ्रम फैला रहे हैं एवं समाज को बांटने का कार्य करते हैं .

उन्होंने यह भी बताया कि सीएए व एनपीआर दोनों अलग-अलग हैं । उन्होंने कहा कि खरसावा कुचाई में तसर उद्योग को भी बढ़ावा दिया जाएगा केंद्र सरकार का इस पर पूरा फोकस है एवं इसके प्रति गांव के मुखिया एवं ग्राम प्रधानों को भी जागरूक किया जाएगा केंद्र सरकार इस पर कार्य कर रही है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *