सैनिक स्कूलों में अब तक केवल लड़के ही नामांकन ले सकते थे परंतु रक्षा मंत्रालय द्वारा सत्र 2021-22 के लिए लड़कियां भी अपना नामांकन करा सकती है । लड़कियों के नामांकन के लिए 10% आरक्षण का प्रावधान भी बनाया गया है। बता दे कि देश भर के 33 सैनिक स्कूलों में अब लड़कियों का भी नामांकन हो सकता है। इसके अलावा अनुसूचित जातियों के लिए 15% आरक्षण,
अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5% आरक्षण, सैन्य सेवा 25% आरक्षण एवं नॉन क्रीमी लेयर वालों को 27% तक का आरक्षण मिलेगा।गौरतलब है कि सैनिक स्कूल देशभर में एनडीए एवं वायु सेना के बेहतरीन प्रशिक्षण के लिए जानी जाती है ।