बिहार के दारोगा,सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के लगभग 2400 पदों की नियुक्ति की मुख्य परीक्षा 11 अक्टूबर को ली जाएगी। इसकी घोषणा बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की गई है। इसके लिए में 13 जिलों में सेंटर बनाए जाएंगे।

इस परीक्षा में लगभग 50000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हालांकि कोरोना के कारण यह परीक्षा दो बार स्थगित हो चुकी है है । सितम्बर के तीसरे सप्ताह से एडमिट कार्ड जारी की जाएगी। इस परीक्षा में बिहार के अलावा झारखंड के भी परीक्षार्थी शामिल होंगे।