राज्य के पारा शिक्षकों के वेतन भुगतान से संबंधित एक नई वात सामने आ रही है कि इनका वेतन का भुगतान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी समय पर रिपोर्ट नहीं भेजते हैं जिसके कारण उनके वेतन भुगतान में देरी होती है ।

गौरतलब है कि पारा शिक्षकों का 3 महीने का वेतन बकाया है जिसके लिए केंद्र सरकार ने 217 करोड़ रुपए दिए हैं संभावना है कि 10 जनवरी तक सभी पारा शिक्षकों को उनका बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।

बता दें कि मानदेय विलंब होने के कारण सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी से 26 दिसंबर तक रिपोर्ट मांगी गई थी साथ ही साथ दो बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी सभी जिलों की रिपोर्ट समय पर नहीं भेजने के कारण उनके वेतन भुगतान में देरी हुई है ।

हालांकि रांची, लोहरदगा ,चतरा ,हजारीबाग, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम ,गढ़वा ,गिरिडीह , दुमका ,बोकारो समेत 20 जिलों द्वारा 19 नवंबर 2019 को पारा शिक्षकों का मानदेय के लिए रिपोर्ट भेजा गया था।