स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य संबंधि जानकारी एवं सलाह के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 की सुविधा उपलब्ध कराई गई है यह हेल्प लाइन नंबर की शुरुआत 2014 में हुई थी अब तक 27लाख लोगों को इसका लाभ मिल चुका है ।
निम्न से संबंधित परामर्श ले सकते हैं-
-तबीयत खराब हो या स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
- काउंसलिंग से संबंधित परामर्श
-सरकारी अस्पताल के चिकित्सा या दवा की कमी से संबंधित शिकायतें

- लोग इस पर कॉल करके 7 दिन 24 घंटे कभी भी कॉल करके परामर्श ले सकते हैं रांची स्थित डोरंडा में डायल 104 केंद्र पर हर रोज लगभग 2200 कॉल आते हैं इसमें e-prescription की भी सुविधा उपलब्ध है और यह 2 भाषा हिंदी एवं अंग्रेजी में उपलब्ध है पहली बार कॉल कर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है उसके बाद आप कभी भी इस नंबर को डायल करके किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी या शिकायत दर्ज करा सकते हैं।