डाक विभाग में वित्तीय वर्ष की आधारित लक्ष्य से भी कम लाभ हो रहे हैं जिसके कारण डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का मेघा शिविर लगाया जा रहा है जिसमें कैंप को सफल बनाने के लिए डाक विभाग निरीक्षक रवि रंजन कुमार ने ग्रामीण डाक कर्मियों के साथ बैठक की है। बता दें कि रवि रंजन ने बताया की इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण को उपलब्ध कराए जाने वाली लाभकारी सेवाओं की समीक्षा की जाएगी एवं इसे सुचारू रूप से चलाया जा रहा है या नहीं इसकी भी समीक्षा की जाएगी।

बता दें कि उन्होंने बताया कि इसमें मोबाइल बैंकिंग, बैंक खाता, डीबीटी, पेंशन भुगतान ,यूटिलिटी पेमेंट जैसी सुविधाओं के बारे में बताया गया है एवं उन्होंने कहा कि इससे लोगों को अधिक से अधिक डोर टू डोर कैंपेन करके डाक सेवा का लाभ देने एवं अन्य लघु बचत योजनाओं को जोड़ने का निर्देश दिया है.