गढ़वा के चिनिया प्रखंड के हेताड़ कला उत्क्रमित विद्यालय के सहयोगी शिक्षक प्रमोद कुमार गढ़वा के साहिजना मोड़ पर लिट्टी चोखा बेचकर अपना परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि पारा शिक्षकों ने 2 महीने तक हड़ताल किया परंतु उन्हें उनका मानदेय नहीं मिला जिस वजह से उनकी स्थिति दयनीय हो गई और उन्हें लिट्टी चोखा बनाकर बेचना पड़ रहा है वे सुबह में स्कूल में पढ़ाने जाते हैं और शाम को आकर लिट्टी चोखा बेचने निकल जाते हैं इसमें उनका पूरा परिवार उनका हाथ बंटाता है । पारा शिक्षक संघ के अमित रंजन ने बताया कि सरकार केवल फरमान जारी कर देती है परंतु जब उस पर अमल करने का समय आता है तो सरकार पीछे हट जाती है पारा शिक्षकों को वेतन ना मिल पाने के कारण आज जिले भर में पारा शिक्षकों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है।