टाटा स्टील कर्मियों को लीव ट्रैवल कंसेशन में 10000 रुपए से अधिक की वृद्धि होनी है। बता दें कि पिछली बार 7500 की वृद्धि की गई थी, परंतु इस बार कर्मचारियों की एलटीसी में 40000 से 45 हजार तक की वृद्धि होने तय मानी जा रही है । नया समझौता जनवरी 2020 से लंबित हो रहा है

बता दे कि यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने समय पर एलटीसी समझौता के लिए पहल शुरू कर दी है इस मुद्दे पर वार्ता शुरू करने के लिए 14 दिसंबर को प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन को पत्र लिखा गया है और संभावना है कि जल्द ही इस विषय पर वार्ता शुरू हो जाएगी पिछले बार 16 मई 2016 को 4 वर्षों के लिए एलटीसी का समझौता हुआ था।

जो जिसमें कर्मचारियों में 7500 की वृद्धि की गई थी, जिसके कारण कर्मचारियों का एलटीसी ₹21000 से बढ़कर 28500 हो गया था हालांकि प्रबंधन मंदी का दौर समृद्धि नहीं होने का हवाला देकर एलटीसी की राशि में वृद्धि करने में असमर्थता जता रही है।