टाटा मोटर्स यूनियन के शिविर में रिकॉर्ड 1,117 यूनिट रक्त संग्रह
मजदूर नेता गोपेश्वर की जयंती पर हर साल होगा रक्तदान
मजदूर नेता सर टेल्को वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री गोपेश्वर की जयंती के मौके पर हर साल टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। मजदूर नेता गोपेश्वर की जयंती के मौके पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 1117 यूनिट रक्त संग्रह कर यूनियन ने रिकॉर्ड कायम किया। अब तक शहर के किसी भी यूनियन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में इतनी संख्या में रक्त संग्रह नहीं हुआ है 1117 यूनिट रक्त संग्रह होने से अब स्थिति टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने हर साल मजदूर नेता गोपेश्वर की जयंती पर रक्त शिविर लगाने का निर्णय बुधवार को लिया टाटा मोटर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि आने वाले वर्षों में इससे भी बेहतर और अधिक संख्या में रक्तदान कर टाटा मोटर्स के कर्मचारी रिकॉर्ड बनाएंगे।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शहर में रक्त की कमी है ऐसे में कर्मचारियों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है मजदूर नेता गोपेश्वर की जयंती पर रजिस्ट्रेशन कराकर शेष रह गये 227 कर्मचारियों ने बुधवार को टाटा मोटर्स प्रांगण स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया प्रबंधन की ओर से आइआर हेड दीपक कुमार यूनियन अध्यक्ष वह महामंत्री ने शिविर में आकर रक्तदान करने वाले कर्मचारियों की प्रशंसा की और उनका हौसला बढ़ाया सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शिविर चला टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा ने ऐतिहासिक रक्तदान होने पर कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया।