टाटा मोटर्स के लीव बैंक संघ ने रविवार को बैठक की। बैठक में कुल 8 कर्मचारियों की ओर से आवेदन आए। इस बैठक में प्रबंधन की ओर से अमितेश पांडे, बीके शर्मा ,अजय कुमार, प्रकाश विश्वकर्मा आदि शामिल थे।

8 कर्मचारी जिसमें मोहन शर्मा 48 दिन, फरीद आलम 90 दिन, एके पाठक 9 दिन ,सुधीर महतो 40 दिन, विनय कुमार सिंह 48 दिन ,विजय कुमार 90 दिन ,एचपी सिंह 16 दिन व एम आलम 90 दिन।

गौरतलब है कि लीव बैंक से कुल 25 कर्मचारियों को अवकाश दिया गया है। इस साल फरवरी माह में बने लिव बैंक में 4961 लीव जमा है। सभी को मिलाकर छुट्टी जरूरतमंद, मेडिकल अनफिट कर्मचारी के आवेदन पर विचार करके ही जरूरत के अनुसार अवकाश दिया जाता है।