झाविमो के विधायक प्रदीप यादव ने कहा है कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे बता दे कि प्रदीप यादव ने अपने करीबियों में दसवीं अनुसूची की बात करते हुए कहा है कि अगर एक भी पार्टी का एक भी विधायक विलय के खिलाफ रहता है तो पार्टी का विलय नहीं किया जा सकता हालाकि बाबूलाल मरांडी ने प्रदीप यादव को सामान्य सदस्य के रूप में रखा है उन्हें कोई विशेष पद नहीं प्रदान किया है ।

साथ ही साथ यह भी बता दें कि प्रदीप यादव को पार्टी से निष्कासित किया गया तो फिर पार्टी के विलय में काफी कठिनाइयां हो सकती है । नियमानुसार जिस भी पार्टी का चुनाव चिन्ह के प्रत्याशी चुनाव लड़कर विधायक बनते हैं उनके निष्कासन के बाद भी वह विधायक पार्टी का ही कहलाता है।

अगर बात करें बंधु तिर्की की तो उन्होंने कहा है कि उन पर जो आरोप लगाया गया है वह बिल्कुल निराधार है उन्होंने कहा कि वे अपना जवाब सोमवार को पार्टी को सौंपेंगे अन्य बातों का भी जिक्र होगा गौरतलब है कि झाविमो के विधायक बंधु तिर्की पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया गया है.