जहां केंद्र सरकार ऐप के माध्यम से हर घंटे का कोरोना पॉजिटिव का डाटा अपडेट करता है एवं यह भी जानकारी देता है कि आसपास कोरोना का मरीज है या नहीं। इसके साथ ही सभी अन्य राज्य से पल पल की कोरोना से संबंधित जानकारी को बताया जाता है परंतु झारखंड में स्वास्थ्य विभाग इस जानकारी को छिपाने में लगा हुआ है।

बता दें कि रिम्स प्रबंधन को यह आदेश दिया गया था कि कोरोना से संबंधित कोई भी जानकारी मीडिया को नहीं दिया जाए जिस कारण 9 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी यह संशय बरकरार थी कि यह खबर सही है जबकि कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से यह जानकारी देनी जरूरी हो जाती है ताकि उस क्षेत्र के लोग सचेत हो जाएं परंतु झारखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा इससे छिपाने की कोशिश की जा रही है।