झारखंड में 510 सरकारी प्लस टू स्कूल में निकल रहे हैं पद
Nitusingh abtaknews.live
झारखंड में प्लस टू स्कूल के प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के कई पद खाली है .स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग इन प्लस टू स्कूल में प्राचार्य एवं उप रिचार्ज के पद के सृजन को लेकर प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा है. प्राचार्य की नियुक्ति 15600 से लेकर 39100 के वेतनमान पर होगी. इसी तरह से उपप्राचार्य की नियुक्ति 93100 से लेकर 34800 के वेतनमान पर होगी .नियमावली के मुताबिक 50% पद पर सीधी नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी, जबकि 50% पद प्रमोशन से भरे जाएंगे .प्लस टू स्कूल में पीजीटी प्रशिक्षित शिक्षक लिपिक एवं आदेशपाल के पद पहले से है लेकिन प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के पद सृजित नहीं थे .अब झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक के 680 पद पर दोबारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए नियुक्ति नियमावली में आंशिक संशोधन भी किया जा रहा है, इसके पहले झारखंड लोक सेवा आयोग में आवेदन मंगा लिया गया था लेकिन नियुक्ति रद्द कर दी गई थी