झारखंड में मॉडल स्कूल बन रहे हैं .इसके लिए टीचर की वैकेंसी भी निकलेगी.
Abtaknews.live Nitusingh
राज्य सरकार ने आज यहां बताया कि 24 जिलों में जिला स्तरीय मॉडल स्कूल का निर्माण किया जा रहा है जो 2022 में ही पूरा हो जाएगा. इसमें जिला स्कूल, कन्या उच्च विद्यालय और कस्तूरबा गांधी स्कूल शामिल है. इसके बाद भी राज्य सरकार प्रखंड स्तर पर बनने वाले 325 मॉडल स्कूल का निर्माण शुरू करेगी .मॉडल स्कूल बनने के बाद गरीब परिवार से आने वाले बच्चों को शिक्षा का अवसर मिलेगा. 13 जिलों में कम से कम 2 मॉडल स्कूल के भवन जुलाई तक पूरा हो जाएगा .इसमें दुमका सरायकेला और गुमला आदर्श हाई स्कूल खूंटी, एसएस गर्ल्स स्कूल सिमडेगा, कस्तूरबा गर्ल्स स्कूल लोहरदगा ,गर्ल्स हाई स्कूल जामताड़ा ,प्लस टू गर्ल्स स्कूल दुमका ,मॉडल स्कूल दुमका, टाटानगर, latehar, जिला स्कूल चाईबासा ,scot हाई स्कूल चाईबासा का निर्माण पूरा होगा