मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेज्ञा फाउंडेशन के अध्यक्ष मुथुरमन के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने बताया कि झारखंड में कौशल विकास विद्या अकैडमी बनाया जाएगा जिसमें अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक के युवाओं को आईटीआई के साथ ही साथ 11वीं और 12वीं की पढ़ाई भी कराई जाएगी ।

जिससे 2 हजार युवाओं को प्रशिक्षित किया जा सके एवं उन्हें रोजगार के लिए तैयार किया जा सके गौरतलब है कि प्रेज्ञा फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कौशल विद्या अकादमी के निर्माण के प्रस्ताव को सहमति दे दी है। बता दें कि वर्तमान में 26 कल्याण गुरुकुल एवं 6 नर्सिंग होम व आईटीआई कौशल कॉलेजों का संचालन किया जा रहा है।