झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के चौंकाने वाला तथ्य, बंगाल का यूसुफ ने एक ही अकाउंट नंबर का 95 बार अलग-अलग जगह से पैसा के लिए किया रजिस्ट्रेशन जांच जारी

Share The News

Shaiba jharkhand aajtak in

राज्य सरकार झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के सत्यापन कर रही है ।इसमें बोकारो से जानकारी मिली है कि एक ही बैंक खाता का नंबर दर्ज करके अलग-अलग नाम से आवेदन किया है। आवेदन करने वाला व्यक्ति चास प्रखंड चास नगर निगम क्षेत्र और गोमिया प्रखंड से आवेदन किया है। कुल मिलाकर 95 से अधिक आवेदन किए गए हैं। जांच में पता चला है कि अधिकांश बैंक में अकाउंट इंडसइंड बैंक में है। यह सभी आवेदन पलामू जिले के मेदनी नगर स्थित सुमित कुमार की आईडी संख्या 5423162 200 13 से भरे गए हैं । पता चला है कि बैंक खाता संख्या 1 0 2 5 3 3 8 7 0 4 7 के खाताधारक का नाम युसूफ है और वह गुड्डा उतरी दिनाजपुर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। इस बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया है। इसका राशन कार्ड भी फर्जी है ।इसकी भी पुष्टि हो गई है। प्रत्येक नाम में लास्ट में किस्को, हसदा, मुर्मू शब्द को जोड़ दिया गया है ।अब इस पर जांच लगाकर उक्त खाते में राशि हस्तांतरण पर रोक लगा दी गई है।

एक गिरिडीह का भी मामला आया है जिसमें योजना का पैसा लाभुक महिला के बजाय पुरुष के बैंक खाते में जा रहा है। योजना की राशि बैंक खाते में नहीं आने पर इसकी जांच करने के लिए नामित पंचायत के लखनपुर गांव की नमिता देवी ने अपने पति के साथ बुधवार को प्रखंड कार्यालय पहुंची सहायता केंद्र पर मौजूद ऑपरेटर ने जांच की तो पता चला कि उसके आवेदन में बैंक खाते में हेर-फेर करके एक पुरुष का खाता नंबर डाल दिया गया है। यह बैंक खाता बैंक आफ इंडिया की केंदुआ शाखा में रोहित कुमार के नाम पर है और उसे चार किस्त भेजा जा चुका है ।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *