झारखंड प्रशासनिक सेवा में सफलता की उड़ान 2025 JPSC रिज़ल्ट: अनुपकुमार उपाध्याय ने हासिल किया रैंक-38

Share The News

रांची : 2025 झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा परिणाम में अनुपकुमार उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंक-38 हासिल किया है। उनकी यह सफलता न केवल परिवार और मित्रों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है जो प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने का सपना देखते हैं।अनुपकुमार ने कठिन परिस्थितियों और निरंतर मेहनत के बल पर यह मुकाम पाया। उनका मानना है कि “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर अभ्यास, सही मार्गदर्शन और धैर्य ही मंज़िल तक पहुंचने का रास्ता है।”यह उपलब्धि साबित करती है कि सही दिशा में की गई तैयारी और मेहनत हमेशा रंग लाती है।
छात्र-छात्राओं के लिए यह संदेश है कि असफलताओं से घबराएँ नहीं, बल्कि उन्हें सीख और अगले प्रयास की ताकत बनाइए।अनुपकुमार की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और यह साबित करती है कि समर्पण और आत्मविश्वास से हर सपना पूरा किया जा सकता है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *