झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सपरिवार पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर पहुंचे।
झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव लड़ता रहा है इस बार भी लड़ेगा और इसमें संशय नहीं है सीट और गठबंधन के सवाल पर श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि संगठन के नेता इसे देख रहे हैं गठबंधन पर भी बात होगी।
रविवार को पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में स्थित तारापीठ मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना कर हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों की खुशहाली की कामना की। कहा कि राज्य के विकास और राज्य वासियों की खुशहाली के लिए उन्होंने मां तारा से आशीर्वाद लिया मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन, उनके दोनों बच्चे पिता शिबू सोरेन, मां रूपी सोरेन, बहन अंजलि, जामा विधायक और भाभी सीता सोरेन, उनकी बेटियां जयश्री, राजश्री, विजयश्री, तथा अन्य भी मंदिर पहुंचे थे।
पश्चिम बंगाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा 28 जनवरी को बंगाल में रैली करेंगे रैली में शिबू व हेमंत सोरेन प्रचार करेंगे।
बंगाल में गठबंधन को लेकर केंद्र कमेटी करेगी फैसला