By team viassony
जैक बोर्ड के सदस्य के लिए रांची के कितने विधायकों का चयन हुआ है?
जैक बोर्ड के सदस्य के लिए रांची के 3 विधायकों का चयन हुआ है। इन विधायकों के नाम है: नारायण दास, दीपिका पांडे और सुदिव्य कुमार। झारखंड एकेडमिक काउंसिल में कुल 19 सदस्य होते हैं इनका कार्यकाल 3 वर्षों का होता है।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना 7 फरवरी 2003 को हुई थी।
पाषाण काल के पानी के टब और चूल्हे के अवशेष झारखंड के किस स्थान से प्राप्त हुए हैं?
पाषाण काल के पानी के टब औरचूल्हे के अवशेष इसको गांव से प्राप्त हुए हैं। हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र के इसको गांव के अवसारा पठारी और उरी मारी रोड पर स्थित जोभिया घाटी से यह अवशेष प्राप्त हुए हैं। यह अवशेष उत्तर पाषाण काल से संबंधित है। उस काल में मानव आंख का इस्तेमाल करना सीख लिया था पत्थरों को तराश कर विभिन्न प्रकार की नक्काशी करना भी शुरू कर दिया था।