रांची। 2025 की प्रतिष्ठित झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) परीक्षा में दिव्यांशु मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल झारखंड रैंक-49 हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल उनके कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास का परिणाम है, बल्कि पूरे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि सफलता का राज़ नियमित अध्ययन, धैर्य और सकारात्मक सोच है। उन्होंने यह साबित किया कि अगर लगन और समर्पण के साथ तैयारी की जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।